पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गफलत में छह माह से बंद सामाजिक सुरक्षा पेंशन अब फिर शुरू होगी

गफलत में छह माह से बंद सामाजिक सुरक्षा पेंशन अब फिर शुरू होगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधवा, परित्यक्ता और बुजुर्गों को मिलने वाली पेंशन बिना सूचना बंद कर दी थी

भास्करसंवाददाता | इंदौर

प्रदेशमें गरीबी रेखा से ऊपर जीवन जीने वालों को मिलने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन एक बार फिर शुरू होगी। केंद्र और राज्य सरकार की गफलत के कारण पेंशन मिलना बंद हो गई थी। दिल्ली में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष महापौर कृष्णमुरारी ने यह मुद्दा उठाते हुए पेंशन दोबारा शुरू करने का आग्रह किया था। बाद में केंद्रीय अफसरों ने पड़ताल कर बताया कि सेंट्रल से पेंशन नहीं रोकी गई है। मुख्यमंत्री चौहान को फिर बताया गया कि पेंशन प्रदेश से ही रुकी है। इसके बाद अब प्रदेश सरकार ने इसे दोबारा शुरू करने की सहमति दी है।

वर्तमान में बीपीएल कार्ड वालों को ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिल रही है। अन्य को पेंशन मिलने की बात कहते हुए मुख्यमंत्री को इनकी बढ़ती नाराजगी की जानकारी भी दी गई थी। नगरीय निकाय चुनाव में भी इसका असर पड़ने का अंदेशा जताया गया था। माना जा रहा है कि इसी कारण ताबड़तोड़ दिल्ली और भोपाल के अफसरों ने मामले की पड़ताल करते हुए जल्द से जल्द बंद पड़ी पेंशन शुरू करने की सहमति जारी कर दी।

मुख्यमंत्रीने दे दी है सहमति

^मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों को पुराने राशन कार्ड के आधार पर ही दोबारा पेंशन शुरू करने की सहमति दे दी है। मैंने आग्रह किया था कि बिना कारण पेंशन को बंद किया गया था, दोबारा शुरू करना चाहिए। इसे बंद करने के लिए केंद्र सरकार ने भी कोई परिपत्र जारी नहीं किया था। -कृष्णमुरारीमोघे, महापौर