पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 25 साल बाद कैसा होगा हमारा इंदौर, सीएम के साथ होगा मंथन

25 साल बाद कैसा होगा हमारा इंदौर, सीएम के साथ होगा मंथन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
25साल बाद का इंदौर कैसा होगा, इस पर 18 सितंबर को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के साथ इंदौर विकास प्राधिकरण का संचालक मंडल मंथन करने जा रहा है। भविष्य के इंदौर में विकास खाका किस प्रकार खींचा जाए, इसका खाका भी तैयार किया जाएगा।

प्राधिकरण अध्यक्ष शंकर लालवानी के मुताबिक रवींद्र नाट्यगृह में सुबह 11 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय होंगे, जबकि अध्यक्षता महापौर कृष्णमुरारी मोघे करेंगे। जिले के सभी विधायक भी उपस्थित रहेंगे। समाज के विभिन्न वर्गों को भी भविष्य के इंदौर के लिए सुझाव देने के लिए बुलाया गया है। दरअसल, संचालक मंडल ने ही तय किया था कि 25 साल बाद इंदौर को ध्यान में रखकर एक विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जाए। इसके तहत आठ विभिन्न कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी। इन कार्यशालाओं से जो बेहतर सुझाव निकलकर सामने आएंगे, उन्हें विजन डाक्यूमेंट में शामिल किया जाएगा।

अक्टूबरमें तैयार हो जाएगा विजन-2041

5साल बाद जब इंदौर की आबादी दो गुना (अनुमानित) हो जाएगी तो शहर कैसा होगा? इसका पूरा खाका अक्टूबर अंत तक आईडीए द्वारा तैयार कर लिया जाएगा। 2041 को ध्यान में रखकर सिटी में कैसे काम होना चाहिए उसे लेकर एक्सपर्ट के सुझाव भी इसमें शामिल रहेंगे।