पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमरल्ड को 17 और एडवांस्ड को 11 स्वर्ण

एमरल्ड को 17 और एडवांस्ड को 11 स्वर्ण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मध्यप्रदेश की लगातार दूसरी जीत

इंदौर | म.प्र.हैंडबॉल संघ की मेजबानी में नेहरू स्टेडियम में खेली जा रही राष्ट्रीय सबजूनियर हैंडबॉल स्पर्धा में मेजबान म.प्र . ने बालक वर्ग में गोवा को 34-10 से हराकर लगातार दूसरी जीत को अंजाम दिया। अन्य मैचों में आंध्रप्र देश, दिल्ली और पंजाब की टीमों ने अपने मुकाबले जीते। लीग मैचों के अन्य नतीजे : उ.प्र. विवि कर्नाटक 37-11, साई विवि महाराष्ट्र 32-14, आंध्र विवि नागालैंड 23-15, दिल्ली विवि असम 30-7, पंजाब विवि छत्तीसगढ़ 36-11, पंजाब विवि राजस्थान 20-15, ओडिशा विवि त्रिपुरा 14-5, तमिलनाडु विवि असम 15-14. मैच के दौरान भारतीय कोच देवराज और राजेश शाक्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

रायपुरमंडल विजेता रहा

इंदौर | भारतीयजीवन बीमा िनगम की 30वीं मध्य क्षेत्रीय वालीबॉल चयन स्पर्धा में रायपुर मंडल ने सतना मंडल को 3-1 से हराकर खिताब जीता। सेमीफाइनल में रायपुर ने जबलपुर को 3-1 और सतना ने भोपाल को 3-2 से हराया। पुरस्कार वितरण निगम के मध्य क्षेत्र भोपाल के प्रादेशिक प्रबंधक मिहिर राउत के आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता इंदौर मंडल के वरिष्ठ प्रबंधक र|ाकर पटनायक ने की।

सािहलऔर अपूर्व दास जीते

इंदौर | बालयुवक मंडल द्वारा आयोिजत इनामी शतरंज स्पर्धा के पहले चक्र में सािहल पांचाल ने नन्हे अमन छाबड़ा को तथा अपूर्व दास ने शेखर राठौर को पराजित िकया। सुजय जैन ने आशीष सोनी को हराया।

अन्य परिणाम : हितेश जरिया विवि हेमंत नलवड़े, सुदर्शन मालगा विवि हुजेफा मीलवाला, अजय वीरवानी िववि ईशान मीरचंदानी, अिभसार सांकल्ले विवि कशिका आईदासानी, अंचित व्यास विवि काव्य वोरा, वसंत देशमुख विवि कृष अग्रवाल, जितेंद्र जैन विवि कृष्णा जाट।

ब्लिट्सशतरंज स्पर्धा कल

इंदौर | ऑलइंदौर चेस एसोसिएशन एवं संजय कासलीवाल चेस एकेडमी द्वारा डॉ. अजीत कुमार कासलीवाल के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर सीनियर िमनी जूनियर वर्ग की इनामी ब्लिट्स शतरंज स्पर्धा 17 िसतंबर को आयोजित की जाएगी। इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रविष्ठियां संजय कासलीवाल चेस एकेडमी पर 16 सितंबर को शाम 4 से 7 बजे तक दे सकते हैं।

सिटी स्पोर्ट्स

डेली कॉलेज की बालिका टीम ट्रॉफी के साथ।