राज्य स्तरीय शिक्षक पेढ़ी के चुनाव आज
राज्य स्तरीय सहकारी कार्य संस्था शिक्षा विभाग मप्र इंदौर के चुनाव रविवार को होंगे। मतदान सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक हीरूलबाई नसरूमल हबलानी परिसर, पटेल नगर (सपना संगीता के सामने) होगा। रात तक परिणाम घोषित किए जाएंगे।
शिक्षक पेढ़ी के नाम से पहचानी जाने वाली इस संस्था में इंदौर, भोपाल, जबलपुर, उज्जैन सहित 25 जिलों के सदस्य मतदान करने आएंगे। 15 संचालकों के लिए होने वाले इस चुनाव में तीन पेनलों के 41 उम्मीदवारों में कड़ा मुकाबला है। साढ़े चार हजार से अधिक सदस्यों वाली यह संस्था 2007 में भंग हुई थी। तब से संस्था का संचालन सहकारिता विभाग के प्रशासक के हाथ में है। आदर्श पेनल, संयुक्त प्रगति पेनल परिवर्तन पेनल मैदान में हैं।
75 अफसर-कर्मचारी कराएंगे मतदान
चुनावअधिकारी उपायुक्त सहकारिता जगदीश कनौज संस्था प्रशासक जीएस भाटिया के मुताबिक दो सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित विभाग के 75 अफसर-कर्मचारी पुलिस बल तैनात रहेगा। चुनाव संचालन की जिम्मेदारी राजकुमार देवकर निभाएंगे।