- Hindi News
- मजिस्ट्रेट के घर से उड़ाया हजारों का माल
मजिस्ट्रेट के घर से उड़ाया हजारों का माल
भोपाल में पदस्थ इंदौर के रहने वाले एक मजिस्ट्रेट के घर चोरों ने धावा बोला और सोने के जेवर सहित 80 हजार का माल चुरा ले गए। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
पलासिया टीआई एसपी सिंह कुशवाह ने बताया घटना साकेत नगर में अमित रंजन समाधिया के यहां हुई। उन्होंने बताया वे भोपाल में मजिस्ट्रेट हैं। कोई बदमाश घर की अलमारी में रखी 10 ग्राम सोने की चेन, 7 ग्राम सोने की अंगूठी, 3 ग्राम सोने का माता जी का लॉकेट, डेढ़ ग्राम सोने का ओम लिखा लॉकेट, 20 हजार रुपए कैश सहित 80 हजार का माल चुरा ले गया। टीआई ने बताया चोरी को लेकर घर के ही किसी नौकर पर शक है। पुलिस जांच कर रही है।