पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएचएल में मरीज की मौत के बाद हंगामा

सीएचएल में मरीज की मौत के बाद हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार को सीएचएल अस्पताल की आईसीयू में एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। मृतक अनिल खोत के एनआरआई बेटे मकरंद ने आरोप लगाया कि अस्पताल की आईसीयू में फैले इंफेक्शन की वजह से पिता की मौत हुई है। उन्होंने पुलिस में शिकायत की बात भी कही। इधर, अस्पताल प्रबंधन ने किसी भी तरह के इंफेक्शन से इंकार किया है।

बताते हैं कि ब्रेन हेमरेज के कारण 22 जुलाई को खोत को यहां भर्ती किया गया था। उनकी हालत ऑपरेशन के बाद सुधर रही थी, लेकिन शुक्रवार रात अचानक उनकी मौत हो गई। सुबह उनके बेटे मकरंद ने प्रबंधन पर आरोप लगाया कि आईसीयू में लंग इंफेक्शन के कारण उनके पिता की मौत हुई है। मकरंद दुबई में फायनेंशियल एडवाइजरी का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि प्रबंधन की गंभीर लापरवाही है। इधर, अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि आईसीयू में किसी तरह का इंफेक्शन नहीं फैला। आरोप निराधार है।