कार स्कूल बस में टक्कर के बाद हंगामा
इंदौर. रीगलतिराहे के पास शनिवार शाम एक स्कूल बस और कार में टक्कर हो गई। तुकोगंज पुलिस के मुताबिक गुजराती स्कूल की बस रीगल के सामने से निकल रही थी। इसी दौरान कार से टक्कर हो गई। इस पर कार युवक सवार बस रोककर हंगामा करने लगे। वे कार को हुए नुकसान का हर्जाना मांगने लगे। पुलिस मौके पर पहुंची तो शिक्षिका अस्मिता ने बताया गलती कार वालों की थी। पुलिस कार सवार दो युवक शुभम और आकाश को थाने ले गई जबकि बस को बच्चे छोड़ने के लिए भेज दिया।