पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे ट्रैक पर मिला शव, हादसा या आत्महत्या पुलिस कर रही जांच

रेलवे ट्रैक पर मिला शव, हादसा या आत्महत्या पुलिस कर रही जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र में एमरल्ड हाइट्स स्कूल के पीछे रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिला। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। शनिवार सुबह 11 बजे स्कूल के पीछे रेलवे ट्रैक पर घूम रहे की-मैन सोमला ने राजेंद्र नगर स्टेशन मास्टर को सूचना दी थी कि कोई व्यक्ति मृत हालत में ट्रैक के पास पड़ा है। टीआई कमलेश शर्मा ने बताया मृत व्यक्ति की उम्र 55 साल के करीब है। उसने सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा पहना है और मजदूर वर्ग का दिख रहा है। उसके पास कुछ नहीं मिला। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि वह चलती ट्रेन से गिरा होगा। आत्महत्या के बिंदु पर भी जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद वस्तु स्थिति का पता चलेगा।