इंदौर को ओवरऑल चैंपियनशिप
इंदौर. मंदसौरमें आयोजित राज्य स्तरीय स्कूल तैराकी और गोताखोरी स्पर्धा में इंदौर संभाग ओवरऑल चैंपियन रहा। विभिन्न वर्गों में भाविका पिंगले ने 3 स्वर्ण, तितीक्षा मराठे ने 2 स्वर्ण व्यक्तिगत चैंपियनशिप, काजल कानगुड़े ने 1 स्वर्ण 1 रजत हासिल किया। बालकों में सुशांत कानगुड़े ने 3 स्वर्ण, उत्कृष्ट जोशी, प्रखर जोशी, अब्बास अली ने 1-1 स्वर्ण हासिल किए।