भोपाल और सतना सेमीफाइनल में
इंदौर. देवीअहिल्या विवि के जिम्नेशियम मंें आयोजित एलआईसी की मध्य क्षेत्रीय वालीबॉल चयन स्पर्धा में भोपाल, सतना, रायपुर और जबलपुर ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। स्पर्धा का शुभारंभ एलआईसी इंदौर मंडल के विपणन प्रबंधक पंकज सक्सेना के आतिथ्य में हुआ।
भोपाल ने जबलपुर, बिलासपुर और इंदौर को 2-0 से हराया। वहीं सतना ने शहडोल ग्वालियर को और जबलपुर ने इंदौर, रायपुर ने सतना, शहडोल और ग्वालियर को हराया।