पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 70 खिलाड़ियों के साथ शतरंज खेलेंगे अक्षत

70 खिलाड़ियों के साथ शतरंज खेलेंगे अक्षत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. इंटरनेशनलचेस खिलाड़ी इंदौर के अक्षत खंपारिया एक साथ 70 खिलाड़ियों के साथ शतरंज खेलेंगे। यह आयोजन आईआईएम इंदौर में 14 सितंबर को शाम 5.30 बजे से आरंभ होगा।

सायमल्टेनियस चेस प्रदर्शनी में खिलाड़ी के रूप में आईआईएम के छात्र और फेकल्टी मेंबर हिस्सा लेंगे। इसमें अक्षत एक साथ 70 बोर्ड पर खिलाड़ियों की चालों का सामना करेंगे। इसमें अक्षत सभी बिसात के आगे जाकर अपनी चाल चलेंगे और विरोधी खिलाड़ी के दांव चलने के बाद वे दूसरे खिलाड़ी के पास जाएंगे। यह मुकाबला लगभग 5 घंटे चलेगा। अक्षत कुछ दिनों पहले भिलाई में ऐसे ही मैच में 50 खिलाड़ियों का सामना कर चुके हैं।