रॉयन स्कूल के खिलाड़ियों को सफलता
रॉयन स्कूल के खिलाड़ियों को सफलता
इंदौर.उज्जैनमें आयोजित 60वीं राज्य शालेय रोलबॉल स्पर्धा में रॉयन इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने इंदौर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए सफलता हासिल की। 17 वर्ष बालक वर्ग में स्कूल के चिन्मय मेहता, 14 वर्ष बालक वर्ग में ऋत्विक वाघमारे और प्रतीक मिश्रा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 14 वर्ष बालिका वर्ग में वंशिता राजपूत और इंसिया हुसैन ने कांस्य पदक हासिल किए।