- Hindi News
- डॉ. मंजू व्यास को मैत्रेयी पद्मनाभन शिक्षक अलंकरण
डॉ. मंजू व्यास को मैत्रेयी पद्मनाभन शिक्षक अलंकरण
मैत्रेयीपद्मनाभन शिक्षक अलंकरण सम्मान श्री शंकर स्कूल धामनोद की प्रिंसिपल डॉ. मंजु व्यास को दिया गया। शनिवार को अग्रसेन स्कूल की ओर से हुए कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान जस्टिस के.के. लाहोटी और मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स एंड इंडियन एंबेसेडर के फॉरमर सेक्रेटरी डॉ. एन.पी. जैन के आतिथ्य में दिया गया।
उन्हें यह सम्मान शिक्षा क्षेत्र में कर्मठ और प्रशंसनीय सेवाओं के लिए दिया गया। अतिथि परिचय अनुश्री करोड़ी और अन्वेषा सिंह ने दिया। इस मौके पर प्रिंसिपल मृदुला पाटनी मौजूद थी।
FELICITATION