पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाहा 2015, पहले से भी मुश्किल होगा रेसिंग ट्रैक

बाहा-2015, पहले से भी मुश्किल होगा रेसिंग ट्रैक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाहा-2015 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पीथमपुर के नैट्रिप संयत्र में 19 से 22 फरवरी तक होने वाले मुकाबले का यह आठवां एडिशन है। पिछले एडिशंस के मुकाबले ट्रैक पर मुश्किलें और ज्यादा होंगी। रास्ते पहले से भी ज्यादा पथरीले और ऑब्सटेकल्स से भरे होंगे। धूल के गुबारों से होते हुए स्टूडेंट्स अपने ऑल टिरैन व्हीकल्स दौड़ाएंगे बोल्डर्स और पानी कीचड़ से भरे रास्तों पर।

बाहा में पहली बार ई-बाहा ऑल टिरैन व्हीकल्स भी मुकाबले में उतरेंगी। बिजली और सोलर एनर्जी से चलने वाली इन एटीवी को ई-बाहा को फॉसिल फ्यूल्स बचाने और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के प्रति अवेयरनेस लाने के लिए लॉन्च किया गया है। इसके लिए 12 टीमों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और इनमें से 8 बेस्ट टीमें आगे के लिए चुनी गई हैं। ई-बाहा का एंड्योरेंस टेस्ट 20 फरवरी को पीथमपुर स्थित नैट्रिप संयंत्र में ही होगा।

Auto Fest

यह रहेगा शेड्यूल

ज़ीरो डे : 19 फरवरी- वर्चुअलराउंड

डेवन : 20 फरवरी- स्टेटिकराउंड

डेटू : 21 फरवरी- डायनैमिकराउंड

डेथ्री : 22 फरवरी- एंड्योरेंसटेस्ट

डेफोर एंड फाइव : 23 24 फरवरी एचआरमीट ( प्लेसमेंट)