- Hindi News
- \"गाने को स्पेशल बनाता है सिंगर का एटिट्यूड\'
\"गाने को स्पेशल बनाता है सिंगर का एटिट्यूड\'
ब्लू है पानी पानी और इन दिनों सुपरहिट सॉन्ग्स की फेहरिस्त में टॉप पर चल रहे फिल्म शौकीन्स का पॉपुलर नम्बर बदला मिज़ाज मेरा गा चुकीं नेहा कक्कड़ गुरुवार को शहर में थीं। सिटी भास्कर ने उनसे खास बातचीत की। पढ़िए क्या कहती हैं नेहा जिन्होंने सेल्फीज़ से एक कदम आगे बढ़कर सेल्फी वीडियो का ट्रेंड सेट किया -
फोटो | नितेश वर्मा
Neha in Indore
सेल्फी वीडियो से बन सकते हैं टॉकिंग पॉइंट
एकहाथ में बियर दूजा तू भी मेरे नियर वाला सॉन्ग यूट्यूब पर जाकर देखिए। यह वीडियो मैंने रोड पर चलती हुई वैनिटी वैन में बनाया था। गाते हुए मैंने ही वीडियो रिकॉर्ड किया और यूटयूब पर डाला था। एक ही दिन में यह वीडियो वायरल हो गया। यंगस्टर्स के पास अब कई मौक़े हैं। चाहिए बस इतना कि वे लगे रहें। कुछ मुश्किलें जाने से रुकें नहीं।
होटल रेडीसन ब्लू में नेहा ने सिटी भास्कर से खास बातचीत की। शाम को नक्षत्र गार्डन में हुए प्रायवेट फंक्शन में उन्होंने अपना हिट नम्बर्स सुनाए। ब्लू है पानी-पानी, ब्लू आइज़, मनाली ट्रांस और पंजाबी नम्बर्स के साथ अपना सुपरहिट सॉन्ग बोतल खोल भी सुनाया।
INTERVIEW