पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शर्माजी की शर्तों से जिनकी उम्मीदों को लग रहे हैं झटके

शर्माजी की शर्तों से जिनकी उम्मीदों को लग रहे हैं झटके

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शर्माजी की शर्तों से जिनकी उम्मीदों को लग रहे हैं झटके

भाजपा को शुद्ध इंदौरी चुनावों के लिए कांग्रेस के खिलाफ ज्यादा तैयारी करने जैसे हालात हैं नहीं, इसीलिए टिकटार्थी भी दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं और आपसी काटपेंच भी उसी अनुपात में चल रही है। जब शिकायतें अध्यक्ष होने के नाते कैलाश शर्मा तक पहुंचती हैं तो वो उम्मीदवारों की उम्मीदें तोड़ने के मिशन में जुट जाते हैं। टिकट का जिक्र आते ही शर्मा कहते हैं कि ऐसा किया तो टिकट नहीं मिलेगा और वैसा किया तो ही टिकट मिल सकेगा। कई शर्तों के बाद इस बार शर्मा ने कहा कि सिर्फ सक्रिय कार्यकर्ताओं को टिकट मिलेंगे। इसका मतलब यह निकाला जा रहा है कि वो अपने हिसाब से सक्रियता का आकलन ऊपर तक पहुंचाएंगे। जिन्हें बड़े बड़ों का सहारा है, उनकी सेहत पर तो शर्मा शर्तों का कोई असर नहीं है, लेकिन जो अध्यक्ष की तरफ से ही उम्मीदें संजोए हैं वो समझने में जुट गए हैं कि आखिर सक्रियता नापने का फॉर्मूला क्या होगा। दूसरी तरफ बेफिक्री वाले नेता मजे से कह रहे हैं कि जिनकी खुद की सक्रियता पर सवाल हों वो हमारी सक्रियता क्या समझेंगे और यूं भी दखल भले दें टिकट तो वो फाइनल करेंगे नहीं। {खबरची