पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छेड़छाड़ का विरोध किया तो पिता को पीटा, यह देख बेटी फंदे पर झूली, लोगों ने बचाया

छेड़छाड़ का विरोध किया तो पिता को पीटा, यह देख बेटी फंदे पर झूली, लोगों ने बचाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैटरोड स्थित एक कॉलोनी में गुरुवार शाम कोचिंग क्लास से लौट रही 10वीं की छात्रा को एक युवक ने रोका और छेड़छाड़ करने लगा। वह जैसे-तैसे छूटकर रोती हुई घर पहुंची। पिता ने युवक के परिवार से शिकायत की तो उन्होंने पिता को ही पीट दिया। यह देख बेटी घर में फंदे पर झूल गई। छोटी बहन ने शोर मचाया, तब लोग उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए। देर रात उसे अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई। राजेंद्र नगर टीआई कमलेश शर्मा ने बताया आरोपी फरार हैं। उनके खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी की धाराओं में केस दर्ज किया है।

हर दूसरे दिन होते हैं ऐसे मामले

इंदौरके शहरी 28 थानों के पिछले एक महीने के आंकड़े देखें तो पता चलता है कि लगभग हर दूसरे दिन छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज हो रही है। किसी दिन तो एक साथ 3-4 मामले दर्ज होते हैं। पिछले एक महीने में छेड़छाड़ के 23 प्रकरण दर्ज हुए हैं।

आरोपी 10 साल से बेच रहे गांजा-शराब

छात्रा की आपबीती : 3 माह से परेशान हूं

अगर कोई छेड़छाड़ कर रहा है तो सहें नहीं, डरे नहीं। इस नंबर पर भास्करकोकॉल, एसएमएस या वॉट्स-एप करें। हम आपकी बात वरिष्ठ पुलिस अफसरों तक पहुंचाएंगे।

94259-02433

इननंबरों पर भी मिल सकती है सहायता

वीकेयर फॉर यू 2522111

कंट्रोलरूम 100

^छेड़छाड़ रोकने के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है। शिकायत करें, पुलिस कार्रवाई करेगी। -विपिनमाहेश्वरी, आईजी

छात्रा के पिता ने बताया मुझे बेटी ने बताया तो मैं राम के बड़े भाई संतोष से बात करने गया। उसने भाई का ही पक्ष लिया और मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। उनका रिश्तेदार नीलेश भी गया और वह भी पीटने लगा। कॉलोनी में ही रहने वाले जितेंद्र परमार ने बीच-बचाव किया तो उसके सिर में इन लोगों ने ईंट मारी, जिससे खून बहने लगा। राम और संतोष कॉलोनी में 10 साल से खुलेआम गांजा और शराब बेच रहे हैं। पुलिस ने कभी उन पर कार्रवाई नहीं की। आरोपी रातभर घर में ही थे। शुक्रवार सुबह संतोष, उसकी प|ी और राम घर में ताला लगाए बिना भाग गए।

मैं राऊ के सरकारी स्कूल में 10वीं में पढ़ती हूं। पिता कारखाने में काम कर हम पांच बहनों को पढ़ा रहे हैं। घर के पास ही रहने वाला राम बागरी तीन महीने से परेशान कर रहा है। जब भी स्कूल जाती, वह बाइक लेकर पीछे जाता। मैंने इस डर से किसी को कुछ नहीं बोला कि मेरी पढ़ाई बंद हो जाएगी। एक बार मां को बताया तो उ