मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आज शहर में
डेलीकॉलेज के 132वीं एनुअल प्राइज़ गिविंग सेरेमनी के समापन समारोह में शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। सुबह 10 बजे उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा और इसके बाद सुबह 10.35 से ऑडिटोरियम में एनुअल प्राइज़ गिविंग सेरेमनी होगी। मुख्यमंत्री स्टूडेंट्स से रूबरू होंगे। दोपहर 12.20 बजे से स्कूल के धीरूभाई अम्बानी ऑडिटोरियम में सीनियर स्कूल स्टूडेंट्स का कन्सर्ट होगा। सीएम ओल्ड डेलियंस से भी मिलेंगे।