पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रवृत्ति मामले में पांच निजी स्कूलों को नोटिस

छात्रवृत्ति मामले में पांच निजी स्कूलों को नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समेकितछात्रवृत्ति वितरण कार्य में सहयोग नहीं देने वाले प्राइवेट स्कूलों के प्राचार्यों और संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। साथ ही संबंधित क्षेत्र के संकुल प्राचार्यों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। आईपीएस एकेडमी, डीपीएस, एमरॉल्ड हाइट्स, सेंट नार्बट , एलजी एकेडमी इन पांच स्कूलों ने अब तक तो छात्रों की कोई जानकारी दी, ही अब तक संकुल प्राचार्य को इस संबंध में सहयोग किया। कलेक्टर के आदेश पर शिक्षा विभाग स्कूलों संचालकों को नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कलेक्टोरेट में समग्र छात्रवृत्ति कार्य की प्रगति के लिए मंगलवार को हुई बैठक में कलेक्टर आकाश त्रिपाठी छात्रवृत्ति कार्य में हो रही लेटलतीफी को लेकर खासे नाराज हुए। उन्होंने संकुल प्राचार्यों से कहा- वे अपने क्षेत्र के सभी निजी स्कूलों में दर्ज अनुसूचित जाति, जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की आईडी जनरेट और मेपिंग का कार्य शत-प्रतिशत पूरा करें। डीईओ किशोर शिंदे ने कहा- इन पांच स्कूलों ने अब तक तो छात्रों की कोई जानकारी दी, ही इन्होंने अब तक संकुल प्राचार्य को इस संबंध में सहयोग किया।