- Hindi News
- एमवाय में लिफ्ट का दरवाजा खुला, डक्ट में गिरा स्ट्रेचर बॉय
एमवाय में लिफ्ट का दरवाजा खुला, डक्ट में गिरा स्ट्रेचर बॉय
एमवायमें सोमवार रात लिफ्ट का दरवाजा खुलने से स्ट्रेचर बॉय डक्ट में गिर गया। वह करीब 15 मिनट तक चिल्लाता रहा। बाद में खुद ही मशक्कत कर ऊपर गया। गनीमत रही कि जब वह गिरा तो लिफ्ट नीचे नहीं आई। अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता।
घटना सोमवार देर रात एमवाय अस्पताल की मुख्य बिल्डिंग में ऑपरेशन थिएटर के पास स्थित लिफ्ट की है। यहां रात करीब 11 बजे मरीजों को स्ट्रेचर बॉय जितेंद्र सिंघार 5वीं मंजिल पर एक मरीज को छोड़कर आया था। उसने बताया लिफ्ट में मरीज को छोड़ने के बाद वह नीचे गया था। कुछ देर बाद मरीज के परिजनों ने दोबारा स्ट्रेचर लाने के लिए फोन लगाया। जितेंद्र ने बताया जैसे ही वह लिफ्ट के पास पहुंचा और दरवाजा खोला तो वह खुल गया, जबकि लिफ्ट पांचवंे माले पर थी। अचानक वह लिफ्ट के डक्ट में गिर गया। वह खुद को बाहर निकालने के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन किसी ने आवाज नहीं सुनी। डक्ट में गिरने से उसे पीठ पैर में चोट आई। जितेंद्र ने बताया अंधेर में उसका मोबाइल घड़ी भी गिर गई थी। वह लिफ्ट आने की घबराहट में खुद ही मशक्कत कर बार निकल आया। जितेंद्र ने बताया यदि लिफ्ट नीचे जाती तो शायद उसकी जान ही नहीं बचती।
गेटका लॉक खराब हो गया था -घटना केबाद एमवाय के डॉक्टरों ने जितेंद्र का उपचार किया और प्रबंधन को घटना की जानकारी दी। हादसे के बाद एक टीम ने लिफ्ट चेक की तो पता चला दरवाजे के लॉक की ग्रीप खत्म हो जाने से दरवाजा खुल गया था। तत्काल उसे सुधारने के निर्देश दिए हैं।