पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिलीभगत करने वाले कर्मियों की रिपोर्ट जेल मुख्यालय भेजेंगे

मिलीभगत करने वाले कर्मियों की रिपोर्ट जेल मुख्यालय भेजेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंट्रलजेल में मोबाइल मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को जेल अधीक्षक ने खुले मैदान में खुदाई करवाई तो फिर दो मोबाइल मिल गए। उधर, पुलिस आरोपी की कॉल डिटेल में आए जेलकर्मियों के नंबरों की जानकारी मोबाइल मिलने की पूरी रिपोर्ट बनाकर जेल मुख्यालय भेजेगी।

4 सितंबर को जेल में गुंडे अर्जुन त्यागी की हत्या सतीश भाऊ के शूटर जितेंद्र ठाकुर ने कर दी थी। उससे हुई पूछताछ के आधार पर पुलिस ने नानगुरु के बेटे जितेंद्र अवस्थी और पिस्टल जेल में फेंकने वाले महेंद्र बाबा को हिरासत में लिया था। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। महेंद्र ने बताया वह देवास के सीकलीगर से पिस्टल खरीदकर बेचता था। उसने 25 हजार में पिस्टल बेची थी। वह अब तक 75 पिस्टल बेच चुका है। पुलिस सीकलीगर की तलाश कर रही है। अवस्थी ने बताया था कि हत्या में उसके किराएदार दीवान ठाकुर ने अहम भूमिका निभाई है। वह अकसर जेल में बंद मामा प्रहलाद से मिलने जाता था। वहीं पर जितेंद्र ठाकुर ने उसे अवस्थी से मिलाने का कहा था।

राजकुमार ब्रिज वाले हिस्से में मिला मोबाइल

मंगलवार सुबह जेल अधीक्षक गोपाल ताम्रकार ने जेल के वार्ड में खुले हिस्सों में मेटल डिटेक्टर से चेकिंग करवाई। इस दौरान वार्ड नं. चार में खुदाई के दौरान मोबाइल मिले। हालांकि जेल अधीक्षक ने सिर्फ एक मोबाइल मिलने की बात कही है। जहां मोबाइल मिला वह हिस्सा राजकुमार ब्रिज के बहुत पास है। अब तक जेल से दर्जनों मोबाइल मिल चुके हैं। हालांकि अधिकृत तौर पर छह मोबाइल मिलने की बात कही गई है।