- Hindi News
- रिश्वत लेते पकड़ाए प्रभारी सब इंस्पेक्टर कांस्टेबल को कोर्ट ने जेल भेजा
रिश्वत लेते पकड़ाए प्रभारी सब इंस्पेक्टर कांस्टेबल को कोर्ट ने जेल भेजा
इंदौर| लोकायुक्तपुलिस के हाथों साढ़े नौ माह पहले 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए कनाड़िया थाने के तत्कालीन प्रभारी सब इंस्पेक्टर डी.एस. चंदेल कांस्टेबल शिवप्रसाद मिश्रा को जिला अदालत ने जेल भेज दिया। सब इंस्पेक्टर ने प्लॉट के विवाद में थाने पर बैठाए एक आरोपी से मुकदमा कायम करने के लिए रिश्वत मांगी थी और ये राशि लेने कांस्टेबल को भेजा था। लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को विशेष न्यायाधीश इंद्रा सिंह के समक्ष चार्जशीट पेश की। आरोपी सब इंस्पेक्टर चंदेल कांस्टेबल मिश्रा भी हाजिर हुए। चार्जशीट के बाद दोनों आरोपियों के अधिवक्ता ने जमानत आवेदन पेश किया। इस पर हुई सुनवाई में लोकायुक्त पुलिस के विशेष लोक अभियोजक डॉ. साकेत व्यास ने तर्क दिया कि यह गैरजमानती अपराध है और वो भी पुलिसकर्मियों ने किया। आरोपियों ने षड्यंत्र पूर्वक रिश्वत मांगी है। अत: इनका जमानत आवेदन निरस्त कर जेल भेजें। इस पर अदालत ने आदेश दिए।
कनाड़िया थाने का मामला