- Hindi News
- पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले ने कई लोगों को ठगा
पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले ने कई लोगों को ठगा
प|ीको आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में गिरफ्तार पति के खिलाफ 15 लोगों ने मंगलवार को एसपी से शिकायत की। आरोपी ने किसी को वास्तु शास्त्र के नाम पर, किसी को रेलवे का ठेका दिलाने के नाम पर तो किसी से उधार लेकर झूठा केस कर दिया।
रईस, नरेंद्र, कमला, शिवनारायण, मदन, पप्पू, सुनील, नरेंद्र, संजय, रेवाराम, शोभाराम, रणजीतसिंह, दिलीप माटा और उमाशंकर ने शिकायत की। उन्होंने बताया गौरीशंकर पिता स्व. शिवप्रसाद तिवारी निवासी शीलनाथ कैम्प ने सभी को ठगा है। गौरीशंकर को पिछले दिनों परदेशीपुरा पुलिस ने प|ी को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़ितों ने बताया भंवरकुआं पुलिस ने 2009 में उसे नकली पुलिस बनकर ठगी के आरोप में पकड़ा था। इसके अलावा उसने कई लोगों को ठगा है। लोग रुपए मांगने जाते तो वह कोर्ट में झूठा परिवाद लगा देता और फिर समझौते के नाम पर वसूली करता है। इसमें उसके परिवार के लोग भी मदद करते हैं। एसपी ने मामले की जांच परदेशीपुरा पुलिस को सौंपी।
नए-नए तरीकों से ठगा
>उमाशंकर को पिता का एक्सीडेंट क्लेम दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपए ठग लिए।
> संजय शर्मा से रेलवे में लोडिंग का ठेका दिलाने के नाम पर 1.10 लाख रुपए ठगे।
> मदन को आईडीए की स्कीम में मकान दिलवाने के नाम पर झांसे में लिया और 65 हजार ले लिए।
> सुनील राठौर से भी रेलवे का ठेके के नाम पर एक लाख लिए।
> कमला गुर्जर से गौरीशंकर ने प|ी की बीमारी का बहाना बनाकर एक लाख रुपए ले लिए।
> रणजीतसिंह को वास्तु दोष और जादू-टोने के नाम पर बरगलाया और 12 हजार रुपए लिए।
> दिलीप माटा से 20 हजार रुपए लिए।
> रेवाराम कचाले और अशोक मालवीय से आईडीए प्लॉट के नाम पर 75 हजार ठगे।