पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सतना से पकड़ाए नेता ने लगवाए थे फोन, दो की और तलाश

सतना से पकड़ाए नेता ने लगवाए थे फोन, दो की और तलाश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगरउपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को ईवीएम में छेड़छाड़ कर वोट दिलाने के नाम पर आठ लाख मांगने वाले एक आरोपी को सायबर सेल ने और ट्रेप किया है। उसी ने अपने दो साथियों के माध्यम से कांग्रेस नेता को फोन लगवाए थे। सायबर सेल को उसके साथियों की तलाश है।

सायबर सेल भोपाल के अधिकारियों ने बताया ईवीएम में सेंटिंग कर कांग्रेस के पक्ष में वोट दिलवाने के नाम पर कांग्रेस उम्मीदवार से आठ लाख मांगने के मामले में इंदौर के आतिन तिवारी को पकड़ा था। उससे हुई पूछताछ में चार लोगों के बारे में जानकारी मिली थी। उनकी पड़ताल में पुलिस को सतना के धर्मेश चतुर्वेदी नामक व्यक्ति की जानकारी मिली थी। टीम ने सतना में दबिश देकर धर्मेश को पकड़ा तो पता चला उसी ने इस घटनाक्रम को रचा था। सूत्र बताते हैं धर्मेश पूर्व में कांग्रेस से जुड़ा था, लेकिन वर्तमान में उसने भाजपा ज्वाइन कर ली है। उम्मीदवार को फंसाने के उद्देश्य से इस घटनाक्रम को अंजाम दिया गया था।

एआईजीसे मिलेंगे कांग्रेस नेता

मामलेमें आरोपियों की गिरफ्तारी में हो रही देरी को लेकर कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र वाजपेयी ने बताया अब तक सायबर सेल पुलिस ने सिर्फ दो ही लोगों को पकड़ा है, जबकि मुख्य आरोपी अब भी गिरफ्त से दूर है। आरोपियों ने षड्यंत्र रचकर हमारे उम्मीदवार की छवि बिगाड़ने का प्रयास किया था। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हम बुधवार को भोपाल सायबर सेल के अधिकारियों से चर्चा करेंगे।

ईवीएम में छेड़छाड़ के बहाने कांग्रेस उम्मीदवार से ठगी का मामला