निगमायुक्त सिटी इंजीनियर को नोिटस
इंदौर| निगमआयुक्त राकेशसिंह सिटी इंजीनियर हरभजनसिंह को हाई कोर्ट के आदेश की अवमानना करने पर नोटिस जारी हुए हैं। यूनिवर्सिटी के नालंदा परिसर के सामने एक मंदिर गलत तरीके से बना है। पास में गुमटियां भी लग गई हैं, जिससे यातायात बाधित होता है। इसे हटाने के लिए याचिका दायर हुई थी। निगम ने 30 जनवरी को हाई कोर्ट में अंडरटेकिंग दी थी कि उक्त अतिक्रमण हटा दिया जाएगा। आठ महीने बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर हाई कोर्ट में मंगलवार को अवमानना दायर की गई थी।