सामान लेने निकली 16 साल की किशोरी लापता
इंदौर। खजरानाथाना क्षेत्र की कृष्णबाग कॉलोनी से एक 16 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। खजराना पुलिस ने बताया कृष्णबाग निवासी हरिकिशन पिता चिरोंजीलाल अहिरवार ने बताया कि उनकी 16 साल की बेटी अनिता सोमवार रात सामान लेने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। शंका है उसे कोई बहला-फुसलाकर ले गया। पुलिस ने किशोरी की तलाश में एक टीम लगाई है। अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।