पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाद्य अधिकारी के पास मिली 80 करोड़ की अवैध कमाई

खाद्य अधिकारी के पास मिली 80 करोड़ की अवैध कमाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोकायुक्तपुलिस ने रविवार को खंडवा के कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी अश्विनी नायक के इंदौर स्थित आवास पर छापा मारा। 80 करोड़ की अनुपातहीन संपत्ति का पता चला। फ्लैट में ही 18 लाख रु. नकद मिले। उसके छह से ज्यादा बैंक खातों की जानकारी मिली है। सोमवार को खाते और लॉकर खोले जाएंगे। नायक को वेतन के रूप में अब तक 50 लाख रु. मिले हैं। जिस मल्टी में उसका ठिकाना है, उसी की कीमत एक करोड़ है। नायक ने 25 साल नौकरी में करीब 15 साल इंदौर में बिताए। शेष| पेज 6 पर





हालही में उसका ट्रांसफर हुआ था। बताया जाता है कि ट्रांसफर होने के बावजूद नायक बिना बताए काफी समय से वहां ड्यूटी पर नहीं गया। इंदौर में अपना कामकाज संचालित कर रहा था।

कार्रवाई सुबह साढ़े पांच बजे ट्रेजर आईलैंड मॉल के सामने मौर्या रीजेंसी नामक मल्टी में हुई। लोकायुक्त पुलिस ने नायक के फ्लैट का गेट खटखटाया तो उसने नौटंकी की। टीम 20 मिनट तक बाहर खड़ी रही। उसके बाद उसने गेट खोला। जैसे ही अफसरों ने अपना परिचय दिया, नायक का चेहरा पीला पड़ गया। परिजनों का चेहरा भी रुआंसा हो गया। लोकायुक्त एसपी अरुण मिश्रा के मुताबिक नायक के पास आय से ज्यादा संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। निगरानी रखने के बाद कार्रवाई की योजना बनाई। फ्लैट से मिले 18 लाख रुपयों को लेकर डीएसपी बीएस परिहार, दौलतसिंह और टीम ने सवाल पूछा तो उसकी जुबान लड़खड़ा गई। कैश के बारे में दो लाइन भी ठीक से नहीं बोल पा रहा था।



ये कार्यक्षेत्र है नायक का

खाद्य आपूर्ति अधिकारी की ड्यूटी में शहर की सभी राशन दुकानों पर केरोसिन, अनाज की सप्लाई और जांच करना शामिल है। पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी की खरीदी-बिक्री के रिकॉर्ड पर निगरानी, पेट्रोल-डीजल में मिलावट पर नजर रखने, अनाज खरीदी के लिए वेयर हाउस किराए पर लेने, भंडारण करवाने की भी जिम्मेदारी रहती है।

{ राऊ में हाउसिंग बोर्ड की स्कीम कनुप्रिया नगर में 20 फ्लैट की मल्टी। कीमत करीब 50 करोड़। इंद्रप्रस्थ टॉवर में बड़ा ऑफिस। आधा किलो सोने के जेवर और चांदी।

{ तीन स्विफ्ट कार, दो पहिया वाहन। राजेंद्र नगर रोड पर आई-फिट नाम से जिम। इसके अलावा शहर में एक और जिम। गीता भवन स्थित साईं दर्शन अपार्टमेंट में दो फ्लैट।

{ राऊ में गैस एजेंसी। इनके अलावा एक टाउनशिप में दो हजार वर्गफीट के दो प्लॉट।

कार्रवाई के दौरान जांच करते लोकायुक्त पुलिस के अफसर।

अश्विनी नायक