पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन में जा घुसा डंपर, डिब्बा बेपटरी

ट्रेन में जा घुसा डंपर, डिब्बा बेपटरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्रॉड गेज के लिए गिट्टी खाली कर रहा था डंपर

जहांहादसा हुआ वह हिस्सा प्रभु नगर और सिल्वर ऑक्स कॉलोनी के पास है। वैशाली नगर की तरफ से डंपर रोज यहां ब्रॉड गेज के लिए गिट्टी खाली कर रहे हैं। बुधवार रात को भी डंपर उसी रूट से आया था। पेज2 भी पढ़ें

बतायाजा रहा है कि गिट्टी खाली करते समय डंपर का अगला हिस्सा पटरी की तरफ हो गया था। ट्रेन आने पर संभवत: ड्राइवर घबरा गया और डंपर को कंट्रोल नहीं कर सका।

इंदौर. केसरबागरेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार रात एक डंपर असंतुलित होकर महू-इंदौर ट्रेन में जा घुसा। ट्रेन का इंजन और बोगी क्षतिग्रस्त हो गई। एक बोगी पटरी से उतर गई। 10-12 यात्रियों को मामूली चोट आई है।

ट्रेन के ड्राइवर हरिदास ने बताया घटना शाम 7.45 बजे हुई। कैलामाता मंदिर के पीछे डंपर देखकर 3-4 बार हॉर्न बजाया। हम पास पहुंचे तो अचानक डंपर आगे बढ़ने लगा और इंजन से टकराया। ट्रेन की गति 30 किमी प्रतिघंटा के लगभग थी। इंजन आगे निकला और डंपर पीछे की बोगी में जा घुसा। डंपर चालक भाग निकला। उस पर अन्नपूर्णा थाने में केस दर्ज िकया गया है।