- Hindi News
- दिवाली हाट बाज़ार लगेगा 4 और 5 अक्टूबर को
दिवाली हाट बाज़ार लगेगा 4 और 5 अक्टूबर को
महिलाप्रकोष्ठ श्री अग्रवाल केंद्रीय समिति की ओर से दिवाली हाट बाज़ार 4 और 5 अक्टूबर को लगेगा। होटल मंगल सिटी में सुबह 11.30 से शाम 6 बजे तक चलने वाले शॉपिंग एक्स्ट्रावेगेंज़ा में एथनिक वियर्स, ज्वेलरी, हैंडीक्राफट्स, फुटवियर्स, हैंडबैग्स और होम डेकोर की चीज़ें रहेंगी।
प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रतिभा मित्तल ने बताया कि यहां शहर की महिलाएं ही स्टॉल्स लगाएंगी। स्टॉल बुकिंग जारी और शहर से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। दिवाली हाट बाज़ार में पहले दिन ग्लैमिनार फैशन वर्कशॉप भी होगी। ब्यूटी एक्सपर्ट पम्मी चावला इसमें कैमफ्लेज मेकअप, फीचर करेक्शन, साड़ी ड्रेपिंग और सेल्फ हेयर स्टाइलिंग भी सिखाएंगी। ग्लैमिनार 4 अक्टूबर को दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी।