इंदौर मैराथन दो अक्टूबर को
आईआईएमइंदौर द्वारा इंदौर मैराथन- 2014 का आयोजन 2 अक्टूबर को किया जाएगा।\\\'रन फॉर होमलेस\\\' के नाम से होनी वाली मैराथन 11 किलोमीटर तक होगी। यह दशहरा मैदान से शुरू होकर राऊ स्थित आईआईएम के कैम्पस पर समाप्त होगी। इसमें 16 साल से कम बच्चों के लिए 3 किमी तक की रेस रखी गई है। इसके अलावा मैराथन में गरीबों और जरूरतमंदो को कम्बल और जरूरत की सामग्री भी वितरीत की जाएगी।