पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमएफ हुसैन को रेखांजलि से किया याद

एमएफ हुसैन को रेखांजलि से किया याद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मशहूरपेंटर एमएफ हुसैन को उनके जन्मदिन (17 सितंबर) पर शहर के कलाकारों ने रचनात्मक ढंग से याद किया। बुधवार को देवलालीकर कला वीथिका में रेखांजलि कार्यक्रम के तहत युवा कलाकारों और फाइन आर्ट कॉलेज के स्टूडेंट्स ने रेखांकन किए।

हुसैन,घोड़ा और चंद्रमा

कुछयुवा कलाकारों की साझी कोशिशों से आयोजित इस कार्यक्रम में 35 कलाकारों ने ब्लैक एंड व्हाइट और कलर्स रेखांकन किए। इसमें एक तरफ एमएफ हुसैन के पोर्ट्रेट्स थे दूसरी तरफ घोड़े चित्रित किए गए। स्टूडेंट ममता ने हुसैन का व्यक्ति चित्र बनाने के साथ ही उनके घोड़े के साथ आधा चंद्रमा चित्रित किया को अमित डोडिया ने घोड़े को बोल्ड स्ट्रोक्स सेे रचा। अंकित रघुवंशी ने भी हुसैन का व्यक्ति चित्र धैर्य के साथ रचा तो हिमाक्षी ने हुसैन का घोड़ा रचा। इन चित्रों में एकतरफ इन युवा कला छात्रों का अभ्यास दिखाई दे रहा था तो साथ ही कला तकनीक का कल्पनाशील इस्तेमाल भी झलक रहा था। लाइकनेस के साथ शेड्स का बेहतरीन इस्तेमाल किया गया था।