- Hindi News
- राइडिंग कल्चर को बढ़ाने के लिए पैनोरमा राइड
राइडिंग कल्चर को बढ़ाने के लिए पैनोरमा राइड
इंडियामें पहली बार हार्ले ओनर हॉग राइडर्स ने पैनोरमा राइडिंग शुरू की है। 13 सितंबर से शुरू हुई राइडिंग में 13 राइडर, 13 चेप्टर थीम पर इंडिया में स्थित 13 शोरूम्स पर विजिट करेंगे। यह राइड पुणे से स्टार्ट हुई जो 26 सितमंबर तक चलेगी। इस दौरान राइडर 10 हजार किलोमीटर की यात्रा तय करेंगे। राइडिंग में इंदौर टाइगर चेप्टर के डायरेक्टर धर्मेन्द्र जैन इसका मकसद बताते हुए कहा कि आज के दौर में घटते ब्रदर हुड राइडिंग कल्चर को बढ़ावा देना है। इसमें पुणे टूरिवर चेप्टर से राहुल देशमुख पीयूष यदुवंशी, हैदराबाद बंजारा चेप्टर से जेमिन राव और इंदौर टाइगर चेप्टर धर्मेन्द्र जैन शामिल हैं।