ताज महल का टेंडर का मंचन आज
अजयशुक्ला के लिखे हास्य नाटक ताजमहल का टेंडर का मंचन रविवार को रात 7.30 बजे आनंदमोहन माथुर सभागृह में होगा। रंगमंच आर्ट ऑफ ड्रामा के बैनर तले हो रहे इस नाटक का निर्देशन किया है संदीप दुबे ने। हिंदी दिवस के मौके पर होने वाले इस नाटक में संदीप दुबे शाहजहां की भूमिका में हैं तो पूजा परमार ने मुमताज का रोल किया है। गुप्ताजी के रोल में पंकज शर्मा और सुधीर के रोल में लव विस्पुते ने अभिनय किया है। प्रकाश योजना भावेश पुंडलिक है।