पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव आज, कोर्ट ने कहा नहीं घोिषत होंगे परिणाम

चुनाव आज, कोर्ट ने कहा- नहीं घोिषत होंगे परिणाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. बुधवार को क्लॉथ मार्केट मर्चेंट एसोसिएशन के चुनाव के लिए वोट तो डाले जाएंगे, लेकिन परिणाम जारी नहीं किए जाएंगे। चुनाव नहीं कराए जाने को लेकर हाई कोर्ट में मंगलवार को एक अर्जेंट सुनवाई के लिए याचिका दायर की गई। इस पर कोर्ट ने ये निर्देश जारी किए हैं।

प्रेम नारायण बाहेती ने इस याचिका में उल्लेख किया है कि 3 सितंबर को संस्था के चुनाव पहले ही हो चुके हैं। इस दिन आमसभा में निर्वाचन में प्रक्रिया पूरी होकर उन्हें अध्यक्ष चुन लिया गया है। इसके अलावा संस्था के कार्यालय, सभागार पर कब्जा दिलाने के लिए हाई कोर्ट में पहले से याचिका विचाराधीन है। इस बीच 17 सितंबर को चुनाव कराना गलत होगा।
जस्टिस शुभदा आर. वाघमारे ने परिणाम जारी नहीं करने का निर्देश जारी किया। इधर, एसोसिएशन के हंसराज जैन ने कहा- 3 सितंबर को हुए चुनाव का कोई औचित्य नहीं है। संस्था के सदस्यों ने इसमें भाग ही नहीं लिया। चुनाव के लिए दावे, आपत्ति, नामांकन, मतदाता सूची का प्रकाशन इत्यादि भी नहीं किया गया। इसके अलावा संस्था का अधिकृत कार्यालय इस चुनाव को संचालित करवा रहा है। हाई कोर्ट में हम अपना पक्ष भी रखेंगे।

एक महीने में दूसरा चुनाव

क्लॉथमार्केट के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि एक ही संस्था के चुनाव एक ही महीने में दूसरी बार हो रहे हैं। विगत 3 सितंबर को अध्यक्ष प्रेम नारायण बाहेती ने आमसभा बुलाकर निर्वाचन प्रक्रिया पूरी करवा ली थी। वहीं संस्था के अधिकृत दफ्तर पर काबिज शेष कार्यकारिणी ने 17 सितंबर को चुनाव कराना तय किया था। इस तरह एक महीने में दूसरी बार संस्था के चुनाव हो रहे हैं।