- Hindi News
- 29 गांवों पर निगम के दो जवाब, दोनों में अंतर
29 गांवों पर निगम के दो जवाब, दोनों में अंतर
निगमने 2 सितंबर को दिए जवाब में ग्राम सिंदोड़ा , श्रीराम तलावली, बिसनावदा, सिंहासा, कोर्डियाबर्डी और भांग्या का जिक्र किया है, लेकिन सोमवार को आए जवाब में ये गांव नहीं हैं। इस जवाब में ग्राम मालीखेड़ी, रंगवासा का जिक्र दो बार जरूर कर दिया है।
भास्कर संवाददाता | इंदौर
शहरीसीमा में 29 के बजाय 90 गांव शामिल करने के मामले में नगर निगम ने हाई कोर्ट में दो जवाब दिए हैं, लेकिन दोनों में कुछ गांवों का अंतर सामने आया है। सोमवार को निगम अफसर जो जवाब अपने साथ लेकर आए थे उसमें उन सात गांवों का उल्लेख नहीं है जो निगम ने 2 सितंबर को दिए जवाब में किया है। 24 सितंबर को होने वाली सुनवाई में इस गड़बड़ी पर बात होगी।
याचिकाकर्ता किशोर कोडवानी को भी नगर निगम ने सोमवार को हाई कोर्ट में पेश किए गए जवाब की एक प्रति सौंपी है। सात गांवों का अंतर होने के साथ-साथ कुछ गांवों की गणना दो बार भी कर दी गई है।
पहलेजनसंख्या कम बताई
>निगम ने ग्राम मांगलिया की जनसंख्या 2001 में 5950 होना बताई थी। 2014 में जनसंख्या घटकर 1382 बताई। इसी तरह 2001 में क्षेत्रफल 663.34 था, जो 2014 में बढ़कर 690.76 हो गया।
>मालखेड़ी में 25 हेक्टेयर जमीन बढ़ी, वहीं गांव का विस्तार भी 27 हेक्टेयर ज्यादा होना बताया है।