- Hindi News
- दिल्ली में फिर बिगड़ा एयर इंडिया का विमान
दिल्ली में फिर बिगड़ा एयर इंडिया का विमान
इंदौर | एयरइंडिया का 7.30 बजे दिल्ली से इंदौर आकर मुंबई जाने वाला विमान मंगलवार शाम दिल्ली में बिगड़ गया। इसके चलते यात्रियों को दूसरे विमान से लाया गया जो साढ़े तीन घंटे देरी से आया। इसी विमान से यात्रियों को मुंबई भेजा गया। एयरपोर्ट डायरेक्टर मनोज चंसोरिया ने बताया एयर लाइंस ने दूसरे विमान की व्यवस्था की। रात 11 बजे यह इंदौर पहुंचा और यहां से मुंबई के यात्रियों को लेकर 11.30 बजे रवाना हुआ। उल्लेखनीय है कुछ महीनों से एयर इंडिया और जेट एयरवेज के विमानों में लगातार खराबी रही है।