इंदौर. वाणिज्यिककर विभाग के अधिकारियों ने सर्वे, छापे और चलित वाहनों की जांच नहीं करने की घोषणा कर दी है। विभाग की विविध एसोसिएशनों ने यह फैसला लिया है।
घोषणा में इंस्पेक्टर, सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी, वाणिज्यिक कर अधिकारी, सहायक आयुक्त, उपायुक्त, अपर आयुक्त सभी अधिकारी शामिल रहेंगे। अधिकारियों ने गोविंदगढ़ थाने के एसआई शेषमणि वर्मा के निलंबन की मांग को लेकर यह घोषणा की है।
विभाग के अधिकारियों का कहना है एसआई वर्मा ने ट्रकों की जांच कर रहे सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी डीएस अहिरवार के साथ अभद्र व्यवहार किया। जब तक उन्हें निलंबित नहीं किया जाता और शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण दर्ज नहीं किया जाता वे सर्वे, सर्च और किसी भी तरह के वाहनों की जांच में शामिल नहीं होंगे।