पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 30 तक रिजल्ट नहीं आया तो पीजी में एडमिशन नहीं ले पाएंगे

30 तक रिजल्ट नहीं आया तो पीजी में एडमिशन नहीं ले पाएंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवारको बीडीएस के छात्रों के हंगामे के बाद मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान बीपीटी के छात्रों ने जमकर हंगामा किया। बीपीटी तीसरे और चौथे वर्ष का रिजल्ट नहीं आने से नाराज छात्र-छात्राओं ने प्रभारी कुलपति डॉ. अनिल कुमार के समक्ष नाराजगी जताई। विद्यार्थियों ने कहा- 30 सितंबर से पहले अंतिम वर्ष का रिजल्ट नहीं आया तो हमारा पीजी में एडमिशन अटक जाएगा। कई छात्र ऐसे थे, जिन्हें गुजरात में प्रोविजनल एडमिशन मिल भी चुका है।

बड़ी संख्या में बीडीएस के विद्यार्थी छात्र नेता वर्षा शर्मा के साथ पहुंचे थे। कुलसचिव कक्ष में विद्यार्थियों की मूल्यांकन केंद्र प्रभारी डॉ. विजय बाबू गुप्ता से बहस भी हुई। बाद में प्रभारी परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनिल शर्मा ने 30 तक रिजल्ट घोषित करने का आश्वासन दिया।

पिछलेसाल जुलाई में होना थी परीक्षा- छात्रोंका कहना था कि उनकी ये परीक्षाएं पिछले साल होना थीं, लेकिन इस साल मई में शुरू हुई और जून में खत्म। तब कहा गया था कि दो माह में रिजल्ट जाएगा, लेकिन अब तक नहीं आया।

बीपीटी के छात्रों ने प्रभारी कुलपति से कहा