पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जी पासपोर्ट मामले में जगदीश सागर पर धोखाधड़ी का आरोप तय

फर्जी पासपोर्ट मामले में जगदीश सागर पर धोखाधड़ी का आरोप तय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीएमटीफर्जीवाड़ा के सरगना डॉ. जगदीश सागर के खिलाफ पासपोर्ट फर्जीवाड़ा मामले में धोखाधड़ी का आरोप कोर्ट में तय हो गया, किंतु कोर्ट ने पासपोर्ट एक्ट संबंधी धाराओं के तहत आरोप तय करने से इनकार कर दिया। इसका कारण शासन से अनुमति नहीं मिलना है।

डॉ. सागर के खिलाफ गत वर्ष थाना विजय नगर ने धोखाधड़ी एवं पासपोर्ट एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस इस मामले में पहले ही चालान पेश कर चुकी है। मंगलवार को न्यायिक दंडाधिकारी अमित रंजन समाधिया की अदालत में आरोपों पर बहस हुई। सागर की ओर से अधिवक्ता ने तर्क दिया कि चालान में पासपोर्ट संबंधी स्थानीय जांच रिपोर्ट लगी हुई है, जबकि पासपोर्ट अथॉरिटी भारत सरकार से कोई जांच प्रतिवेदन नहीं मांगा गया। भारत सरकार अथॉरिटी से तस्दीक कराना अनिवार्य है, जिसकी रिपोर्ट कोर्ट के समक्ष पेश नहीं की गई। इस पर कोर्ट ने फिलहाल पासपोर्ट एक्ट के तहत आरोप तय करने से इनकार करते हुए उसकी धाराएं अलग कर दीं। जिला लोक अभियोजन अधिकारी बी.जी. शर्मा के मुताबिक पासपोर्ट संबंधी शासकीय प्रक्रिया चल रही है। कलेक्टर के माध्यम से पुलिस अधीक्षक ने पत्र लिखकर शासन से अनुमति मांगी है। अनुमति मिलने के बाद कोर्ट को अवगत कराया जाएगा। उसके बाद पासपोर्ट एक्ट के तहत भी आरोप तय करने के लिए अदालत से आग्रह किया जाएगा।