- Hindi News
- स्कोरर के जरिए पास हुए छात्र पर केस दर्ज
स्कोरर के जरिए पास हुए छात्र पर केस दर्ज
इंदौर|एमजीएम मेडिकलकॉलेज के एक छात्र के खिलाफ संयोगितागंज पुलिस ने धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में मंगलवार को प्रकरण दर्ज कर लिया। छात्र अपने स्थान पर स्कोरर को बैठाकर पास हुआ था।
संयोगितागंज थाने के एसआई वीबी मिश्रा ने बताया ग्वालियर निवासी पुरुषोत्तम पिता लल्लीराम खोई के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एमजीएम की डीन ने इस संबंध में शिकायत की थी। उन्हें मार्च, 2014 में एक गुमनाम पत्र प्राप्त हुआ था। इसमें कहा गया था कि पुरुषोत्तम ने स्कोरर बैठाकर परीक्षा पास की है। इस पर डीन ने जांच करवाई तो पता चला पुरुषोत्तम ने 2009 में एडमिशन लिया था। कॉलेज के रिकॉर्ड और व्यापमं के रिकॉर्ड के फोटो का मिलान कराया तो गड़बड़ी पकड़ी गई।