पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंदौर | स्वास्थ्यविभाग अब सक्रिय हो रहा। 15 दिन में

इंदौर | स्वास्थ्यविभाग अब सक्रिय हो रहा। 15 दिन में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | स्वास्थ्यविभाग अब सक्रिय हो रहा। 15 दिन में पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई जिसमें एक की मौत भी हो चुकी है। मंगलवार को मैदानी अमले को प्रभावित क्षेत्रों जूनी इंदौर, जूना रिसाला, मालवीय नगर में लार्वा सर्वे के लिए भेजा गया। ये वे क्षेत्र हैं जहां एक बार एंटी लार्वा सर्वे किया जा चुका है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एम.सी. जिनवाल ने बताया इन क्षेत्रों में दोबारा सर्वे किया जाएगा क्योंकि इस बार मरीज ज्यादा हैं, इसलिए यहां एहतियात की जरूरत है। निजी अस्पतालों में भी डेंगू के मरीज रहे हैं। उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता इसलिए वहां से संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट मंगवाई जा रही है। इन्हें मेडिकल कॉलेजों में सैंपल भेजने के लिए निर्देशित कर दिया गया। बारिश के मौसम में वैसे फॉगिंग नहीं की जाती लेकिन स्वास्थ्य विभाग बढ़ती बीमारियों को देखते हुए इस मौसम में भी फॉगिंग करवाने के मूड में है। मलेरिया कार्यालय की ओर से नगर निगम को चिट्ठी लिख दी गई कि डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग करवाई जाए।

डेंगू के मच्छर भगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने निगम को लिखी फॉगिंग के लिए चिट्ठी