पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ननद भाभी का झगड़ा, पुलिस और नेता आमने सामने

ननद-भाभी का झगड़ा, पुलिस और नेता आमने-सामने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आएदिन होने वाले ननद-भाभी के झगड़े में मंगलवार एक एएसपी, एक विधायक, अन्य नेता और समाज के लोग पांच घंटे तक जूझते रहे। गुरुनानक कॉलोनी से लगे बारामत्था इलाके में रहने वाली इंद्रा तोमर राष्ट्रीय सिख संगत के महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं। संगत के अध्यक्ष निर्मलजीतसिंह खनूजा का पार्टी के कामकाज के चलते उनके यहां आना-जाना रहता है। इंद्रा का विवाद ननद निशा तोमर अन्य ससुराल वालों से चल रहा है। मंगलवार दोपहर दोनों पक्ष अन्नपूर्णा थाने पहुंचे तो यहां नया बवाल खड़ा हो गया। इंद्रा तोमर ने बताया उनके पति की पुश्तैनी जमीन पर कई दिनों से कार खड़ी है। मंगलवार को मैकेनिक कार में बैटरी लगाने गया तो ससुर बद्री सिंह तोमर डंडा लेकर उसे मारने दौड़े। इस बीच निर्मलजीत सिंह का आना हुआ। विवाद बढ़ा और वे थाने पहुंच गए।

दोनों पक्षों पर हुई एफआईआर

विवाद का पता चलते ही एएसपी विनय प्रकाश पॉल, सीएसपी आरएस घुरैया, चंदन नगर, सदर बाजार राजेंद्र नगर थाने के टीआई भी पहुंच गए। वे समझाते रहे, लेकिन लोग नहीं माने। शाम सात बजे तय हुआ दोनों पक्षों पर एफआईआर कर टीआई द्वारा जांच की जाए।

निशा उनकी बहनों ने बताया पिता की 11000 स्क्वेयर फीट जमीन पर निर्मलजीत कब्जा करना चाहता है। उसने इंद्रा को भी साथ मिला रखा है। मंगलवार को निर्मलजीत पिता से विवाद करने लगा। थाने में भी उसने पिता पर हमला कर दिया तो हमने उसकी पिटाई कर दी।

जमीन पर कब्जा करना चाहता है

अन्नपूर्णा थाने में दोनों पक्ष के लोगों को पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। शाम सात बजे तक मामला चलता रहा।