पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुमटी हटाकर दूसरे को आवंटित की, दो अपर आयुक्त और एक उपायुक्त करेंगे जांच

गुमटी हटाकर दूसरे को आवंटित की, दो अपर आयुक्त और एक उपायुक्त करेंगे जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम में आम जनता की परेशानी हल होने की जगह बढ़ती ज्यादा है। ऐसी ही एक शिकायत मेयर कृष्णमुरारी मोघे के पास पहुंची तो वे भी चौंक गए। अब निगमायुक्त ने इस मामले में दो अपर आयुक्त और एक उपायुक्त की जांच कमेटी बनाई है, जो 15 दिन में अपनी रिपोर्ट देगी।

मामला एक गुमटी के विस्थापन का है। कुंवर मंडली में 44/1, निवासी रखबचंद जैन की पटेल ब्रिज के नीचे 28 नंबर की दुकान थी। यहां से विस्थापन हुआ तो गुमटी हटा दी गई और उसकी जानकारी भी जैन को नहीं दी गई। इतना ही नहीं जैन के नाम पर किसी दूसरे ही व्यक्ति को यह दुकान आवंटित भी कर दी। बाद में जैन ने शिकायत की तो भी कुछ नहीं हुआ। इस पर उन्होंने मेयर को पूरी जानकारी दस्तावेजों के साथ दी। मेयर के निर्देश पर निगमायुक्त राकेश सिंह ने भी मामले में हुई लापरवाही को गंभीर माना। इसी के चलते अपर आयुक्त सुरेंद्र कथुरिया, देवेंद्रसिंह और उपायुक्त अभय राजनगांवकर की संयुक्त जांच कमेटी बना दी। अफसरों को आयुक्त ने 15 दिन में पूरी जांच कर अभिमत के साथ रिपोर्ट मांगी है। आयुक्त ने इसकी पुष्टि की है।