- Hindi News
- भगवान विश्वकर्मा जयंती आज, शोभायात्रा निकलेगी
भगवान विश्वकर्मा जयंती आज, शोभायात्रा निकलेगी
इंदौर|प्रांतीय विश्वकर्मासमाज महासभा द्वारा बुधवार को विश्वकर्मा जयंती मनाई जाएगी। मंदिरों में पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक कार्यक्रम और शोभायात्रा निकलेगी। महाआरती के साथ महाप्रसादी वितरण भी होगा। विश्वकर्मा समाज महासभा के प्रदेश संयोजक रमेश विश्वकर्मा ने बताया सुबह 10 बजे सुखलिया बापट चौराहे पर भगवान का पूजन किया जाएगा। विश्वकर्मा लोहाकार समिति द्वारा दोपहर तीन बजे भजन-कीर्तन किए जाएंगे। साथ ही विश्वकर्मा ब्राह्मण समाज संगठन के तत्वावधान में सुबह 11 से शाम चार बजे तक धन्नालाल चौकसे धर्मशाला प्राइम सिटी सुखलिया में सम्मान समारोह, परिचय सम्मेलन नौकुंडीय महायज्ञ किया जाएगा। विश्वकर्मा पांचाल समाज द्वारा सुबह 10 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो तेजाजी चौक राऊ से शुरू होकर विश्वकर्मा मंदिर आकाशवाणी राऊ पहुंचेगी।
>अखिल भारतीय विश्वकर्मा जनसेवा संस्था समिति द्वारा जयंती कार्यक्रम विश्वकर्मा नगर मंदिर में किया जाएगा। तोप खाना, सूर्यदेव नगर, रावजी बाजार, पटेल नगर, बिजासन, संगम नगर, अहिल्यापुरा, कागदीपुरा चौराहा, महाराणा प्रताप नगर, स्कीम-78 विश्वकर्मा गार्डन आदि स्थानों पर भी पूजन, हवन और चल समारोह निकाले जाएंगे।