- Hindi News
- अणु स्मृति दिवस पर तीन दिनी कार्यक्रम आज से
अणु स्मृति दिवस पर तीन दिनी कार्यक्रम आज से
इंदौर| वर्धमानस्थानकवासी जैन श्रावक संघ द्वारा 17 से 19 सितंबर तक गुरुदेव उमेश का अणु स्मृति दिवस कार्यक्रम गुमाश्ता भवन नार्थ राजमोहल्ला में मनाया जाएगा। तीन दिनी कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार को संकल्प दिवस, सामूहिक एकासना से होगी। 18 को सामायिक दिवस और गुरुदेव रचित स्ववन प्रतियोगिता होगी। 19 को गुरु भक्ति, अभिव्यक्ति दिवस, गुरु स्मरण प्रश्नमंच का आयोजन होगा। जानकारी संघ के सुशील वन्यायक्या ने दी।