पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गेट टुगेदर में बनाई कॉर्न बेस्ड डिशेस

गेट टुगेदर में बनाई कॉर्न बेस्ड डिशेस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
िसटी रिपोर्टर इंदौर. बसंतविहार महिला क्लब ने गत दिनों वेलकम सेलिब्रेशन किया। होटल मंगल रिजेंसी में हुए इस इवेंट में क्लब मेम्बर्स ने इनोवेटिव डिशेस रेडी कीं। क्लब से जुड़ीं अर्चना गुप्ता ने बताया कि सीज़नल थीम के मुताबिक ज्यादात मेम्बर्स ने कॉर्न बेस्ड रेसीपीज़ बनाईं। कुकिंग एक्सपर्ट संध्या मीरचंदानी ने इन्हें जज किया। इनमें से कुछ रेसीपीज़ हम रीडर्स के साथ शेअर कर रहे हैं -

बसंत विहार लेडीज़ क्लब ने होटल मंगल रिजेंसी में गेट टुगेदर किया

कॉर्न बॉल्स

club activity

भुट्‌टे की खीर

आधेकप स्वीट कॉर्न का दरदरा पेस्ट बना लें। इसे बनाने में पानी या दूध डालें। भारी तले की कढ़ाही में घी डालकर भुट्टे का पेस्ट 3-4 मिनट भूनें। अब इसमें 350 मिलीलीटर दूध डालें और उबालें। अब इसमें आधा कप शकर डालें और इसे गाढ़ा होने तक पकाएं। आखिर में थोड़ा कंडेस्ड मिल्क, इलायची पाउडर, केसर बादाम और पिस्ता डालकर दो- तीन मिनट और पकाएं।

चॉकलेट कॉर्न रसमलाई

चॉकलेटकॉर्न रसमलाई बनाने के लिए ब्रेड स्लाइस को राउंड्स में काट लें। बॉइल्ड और क्रश्ड कॉर्न में थोड़ा सा मिल्क पाउडर, चारोली और पिस्ते की कतरन वगैरह डालकर और कंडेंस्ड मिल्क मिलाकर एक स्टफिंग तैयार करें। अब एक ब्रेड स्लाइस को केसर के दूध में भिगोएं। इस पर स्टफिंग रखें। दूसरी स्लाइस को भी केसर के दूध में भिगोएं और स्टफिंग पर रख दें। फिर अंगूठे से रसमलाई का शेप दे दें। अब एक लीटर दूध में क्रश्ड भुट्‌टे के दाने डालकर उसे ओटा लें। इसमें इलायची पाउडर और केसर भी डालें। उबलते समय एक चुटकी सोडा डालें। इससे क्रीमी टेक्सचर मिलेगा। फिर इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालें। एक बाउल में रसमलाई रखें। उस पर यह दूध ठंडा करके डालें। एक चम्मच शुद्ध घी में किसे हुए भुट्‌टे को को रोस्ट करके इस दूध पर डाल दें और ऊपर से लिक्विड चॉकलेट अनार के दाने डालकर सर्व करें।

भुट्‌टे की खीर

चॉकलेट कॉर्न रसमलाई

भुट्‌टे के दाने बॉइल एंड क्रश्ड, उबला आलू, ग्रेटेड चीज़, हरा धनिया, हरी मिर्च, चाट मसाला, ग्रेटेड पनीर, ग्रेटेड चीज़ और नमक एक बाउल में मिक्स करें। इसकी बॉल्स बना लें। वैसे तो बगैर स्टफिंग भी ये अच्छे लगेंगे, लेकिन आप इसमें बॉइल्ड या फ्रायड कॉर्न की स्टफिंग भी कर सकती हैं। फिर इन्हें कॉर्नफ्लोर या ब्रेड क्रम्स में रैप करके तेल में डीप फ्राय करें। हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करे