- Hindi News
- इंदौर हिंदीदिवस के मौके पर दूरदर्शन केंद्र में हिंदी पखवाड़ा
इंदौर हिंदीदिवस के मौके पर दूरदर्शन केंद्र में हिंदी पखवाड़ा
इंदौर हिंदीदिवस के मौके पर दूरदर्शन केंद्र में हिंदी पखवाड़ा शुरू किया गया। मुख्य अतिथ डॉ. योगेंद्रनाथ शुक्ल, अध्यक्ष हिंदी विभाग, शासकीय निर्भय सिंह पटेल कॉलेज ने हिंदी ही हमारी राष्ट्रभाषा क्यों विषय पर विचार व्यक्त करते हुए महात्मा गांधी द्वारा किए गए आंदोलनों में हिंदी का महत्व बताया। मंगलवार को हिंदी कार्यशाला में डॉ. देवेशकुमार त्यागी, सहायक निदेशक, राजभाषा, मुख्य आयकर आयुक्त ने राजभाषा नीति-नियम और अधिनियम विषय पर जानकारी दी। हिंदी राजभाषा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार दुबे ने पखवाड़े के दौरान आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया 18 सितंबर को प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
इसी कड़ी में चोइथराम कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में हिंदी दिवस मनाया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों के लिए स्वरचित काव्यपाठ प्रतियोगिता भी रखी गई। निदेशक डॉ. अशोक शर्मा ने कहा भाषा संस्कृति सभ्यता की परिचायक है। संचालन डॉ. मनीषा शर्मा ने किया। आभार प्रो. महेश पटेल ने माना।
आजादी के आंदोलन में हिंदी का महत्व बताया