पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार नहीं मानी तो बंद कर दंेगे इंडस्ट्री : उद्योगपति

सरकार नहीं मानी तो बंद कर दंेगे इंडस्ट्री : उद्योगपति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाउद्योग केंद्रों के एकेवीएन में विलय को लेकर उद्योगपति एक बार फिर विरोध में गए हैं। एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मप्र (एआईएमपी) के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि इस विलय से लघु मंझौले उद्योगों पर अतिरिक्त शुल्क की मार पड़ेगी और उद्योगों का जिंदा रहना मुश्किल हो जाएगा।

हालांकि विरोध के तरीके को लेकर एसोसिएशन पदाधिकारी ही एकमत नजर नहीं रहे हैं। एसोसिएशन के पोलोग्राउंड स्थित दफ्तर में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत मेहतानी ने कहा कि जल्द ही इस मामले में मुख्यमंत्री को एक बार फिर अपनी बात पहुंचाएंगे और उन्हें ज्ञापन देंगे। वहीं सचिव प्रमोद डाफरिया का कहना है जरूरत हुई तो इंडस्ट्री बंद करेंगे। हालांकि अध्यक्ष इससे सहमत नजर नहीं आए। वहीं शासन ने विलय के प्रारूप को उद्योग विभाग की वेबसाइट पर डाल दिया है और इस पर 22 सितंबर तक राय मांगी है।