एडवांस्ड एकेडमी तैराकी में चैंपियन
एडवांस्ड एकेडमी तैराकी में चैंपियन
इंदौर | संगमनेर(महाराष्ट्र) में आयोजित सीबीएसई वेस्ट जोन तैराकी स्पर्धा में एडवांस्ड एकेडमी चैंपियन रहा। स्कूल के शुभम उपाध्याय ने 5 स्वर्ण व्यक्तिगत चैंपियनशिप, अभिसार शर्मा ने 4 स्वर्ण, 1 रजत, उमेश शर्मा ने दो कांस्य और पीयूष शर्मा ने 1 स्वर्ण 1 रजत पदक जीता।