पुलिस को बताया 42 साल पहले हुआ था तलाक
कोमल के पिता बोले- पता नहीं दिल्ली में अब कहां है पहली प|ी
कोमल के घावों का जिम्मेदारकौन ?
कोमल के लिए दूसरे दिन भी जली दुआओं की लौ
अस्पताल में मौत से संघर्ष कर रही कोमल के लिए शहर के कई हिस्सों में लोगों ने दुआ मांगी। बुधवार को महिलाओं के ग्रुप ने श्रीमाया सेलेब्रिटी में डिप्रेशन और प्रताड़ना की शिकार महिलाओं को लेकर परिचर्चा भी की। इसके बाद कोमल के स्वास्थ्य लाभ के लिए कैंडल जलाकर दुआ मांगी गई। इस दौरान एंजल ग्रुप की सोना कस्तूरी, भाविका बदलानी, कंचन कृष्नानी, निकिता कुकरेजा, पूजा दीप्ति, पिंकी, युक्ती, शालिनी आदि उपस्थित थी।
सेशन और हाईकोर्ट से मनोज कैसे बरी हुआ, रिकॉर्ड जुटा रही पुलिस
मनोजगुप्ता 1984 में हुई जयासिंह की हत्या का आरोपी रहा है। उस पर आरोप था कि पड़ोस में रहने वाली जया सिंह को बहला-फुसलाकर ले गया और उसकी हत्या कर दी। मनोज ने बताया वह इस मामले में सेशन और हाई कोर्ट से बरी हो गया था। पुलिस पूरा रिकॉर्ड निकाल रही है कि वह कैसे और किन हालात में बरी हुआ?
भास्कर संवाददाता | इंदौर
बॉम्बेहॉस्पिटल में भर्ती कोमल गुप्ता को परिवार ने डिप्रेशन का मरीज बताया है। कोमल के पिता ने भी पुलिस से यह बात कही और बोले कि उसकी सगी मां को भी यही बीमारी थी। इस पर पुलिस ने सवाल किए और पहली प|ी का पता पूछा तो वह बोले कि वे कहां रहती है यह मुझे पता नहीं।
कोमल ने खुद को गोली क्यों मारी यह सबसे बड़ा सवाल है, जिसके बारे में कोमल के पति मनोज, बेटा-बेटी कहते हैं कि वह डिप्रेशन में थीं। इसकी दवाइयां लेती थीं। पति ने पुलिस को बताया कि कोमल की मां भी इसी बीमारी की शिकार थीं। इस पर एएसपी राजेश सहाय और टीआई एमआईजी एएस तोमर ने कोमल के पिता घनश्याम से पूछताछ की।
उन्होंने इसकी पुष्टि की। उनसे कहा कि उनका पता बताओ तो पिता बोले 1972 में हमारा तलाक हो गया था। पहली प|ी से मेरे दो बच्चे कोमल और विपुल हैं। दूसरी प|ी से दो बेटियां हैं। पहली प|ी दिल्ली की रहने वाली थी। वह मनोरोगी हो चुकी थी। इस कारण उसके ही घरवालों ने तलाक करवाया था। इससे ज्यादा कुछ नहीं याद नहीं। 38 साल से कोई मेलजोल नहीं है इसलिए पता नहीं वे कहां रहती हैं। इस पूरी बातचीत की पुष्टि एएसपी और टीआई ने भास्कर से की।